लक्सर शुगर मिल गेट के सामने हरिद्वार रोड पर लगा जाम।
- फोटो : ROORKEE
रेलवे ओवरब्रिज पर शनिवार सुबह गन्ने से लदे वाहनों से रेलवे ओवरब्रिज पर जाम लग गया। जाम के कारण ब्रिज पर दोनों वाहनों की दूर तक कतार लग गई। जाम में स्कूली बस भी फंस गई। जाम लगने से वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, जाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जाम खुलवाने का प्रयास किया। करीब 15 मिनट बाद जाम खुल पाया जिसके बाद वाहन चालकों नेे राहत की सांस ली। कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि गन्ना पेराई सत्र बंदी की कगार पर है इसलिए गन्ना लाने वाले वाहनों की संख्या में बढ़ोतरी हो गई है। इसके चलते जाम की समस्या बन रही है। जाम से निपटने के लिए पुलिस तैनात की जाएगी।