फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात फर्जी शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला शिक्षाधिकारी बेसिक ने एसआईटी की जांच में फर्जी पाए गए सात शिक्षकों के खिलाफ विभागीय विभागीय कार्रवाई में हो रही देरी पर रोष प्रकट किया है। उन्होंने उप शिक्षाधिकारियों को मामले में त्वरित कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। इन सात शिक्षकों में पांच लक्सर व एक-एक रुड़की और भगवानपुर ब्लॉक में तैनात है।
विज्ञापन

एसआईटी प्रदेशभर में शिक्षकों के प्रमाण पत्रों की जांच कर रही है। हरिद्वार जनपद में करीब 35 फर्जी शिक्षक सामने आ चुके हैं। इनमें से अधिकतर ने कोर्ट की शरण ली हुई है। पिछले दिनों कोर्ट ने कहा था कि किसी भी शिक्षक के खिलाफ एसआईटी की जांच के आधार पर कार्रवाई गलत है। लिहाजा विभागीय जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। इसमें संबंधित शिक्षक को भी अपना पक्ष रखने का समय दिया जाए। पिछले दिनों एसआईटी की जांच में सात शिक्षक फर्जी पाए गए थे। इसमें लक्सर में पांच व रुड़की और भगवानपुर का एक-एक शिक्षक शामिल है। इन सभी सातों शिक्षकों की विभागीय जांच चल रही है, जो कि संबंधित ब्लॉक के उप शिक्षाधिकारी कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि इन शिक्षकों की विभागीय जांच में देरी हो रही है। इस पर जिला शिक्षाधिकारी बेसिक डॉ. आनंद भारद्वाज ने तीनों ब्लॉकों के उप शिक्षाधिकारियों को मामलों की जांच में त्वरित कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
25 की सेवा हो चुकी है समाप्त
मिली जानकारी के अनुसार अभी तक 35 फर्जी शिक्षक एसआईटी की जांच में सामने आ चुके हैं। इसके बाद इनमें से 25 की सेवा समाप्त की जा चुकी है। वहीं अन्य फर्जी शिक्षक की विभागीय आदि जांच पूरी होने का इंतजार है। इसके बाद इन शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें