फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर खुला गटर बढ़ा रहा लोगों की मुसीबत

विज्ञापन
झबरेड़ा क्षेत्र के बंजारन मोहल्ले में सड़क के बीच में खुला पड़ा चेंबर। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
कस्बे के बंजारान मोहल्ले में सड़क के बीच खुला एक गटर लोगों के लिए परेशानी पैदाकर रहा है। कस्बावासियों ने गटर के खुले ढक्कन की शिकायत नगर पंचायत के अधिकारियों से की है। कस्बा निवासी रघुवीर, यशवीर और अश्विनी आदि ने झबरेड़ा नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी गुरमीत को दिए शिकायती पत्र में बताया है कि मोहल्ला बंजारान में सड़क की मरम्मत के दौरान एक गटर बनाया गया था, लेकिन इस गटर का ढक्कन आज तक नहीं लगाया गया है। इसकी वजह से कई लोग गटर में गिरकर चोटिल हो चुके हैं। क्योंकि बारिश के दौरान गटर का कोई पता नहीं चलता है। इसकी वजह से कस्बावासियों को आवागमन में दिक्कते हो रही है। उधर, नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी गुरमीत ने बताया कि मौके की जानकारी लेकर लोगों की समस्या का जल्द निदान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें