फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज ओपीडी रहेगी बंद

Thu, 21 Apr 2016 12:31 AM IST
ब्यूूराो/ अमर उजाला रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। जसपुर में सरकारी अस्पताल में एक चिकित्सक की गोली मारकर हत्या करने के विरोध में बृहस्पतिवार को सरकारी अस्पताल की ओपीडी बंद रहेगी। साथ ही आईएमए के चिकित्सक भी काली पट्टी बांधकर कार्य करेंगे।
विज्ञापन


आईएमए रुड़की के सचिव डा. विकास त्यागी ने कहा कि इस घटना की जितनी भी निंदा की जाए कम है। उन्होंने कहा कि आईएमए चिकित्सक की हत्या करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। सरकारी अस्पताल के डाक्टर भी देर शाम तक घटना के विरोध में रणनीति बनाते रहे। सिविल अस्पताल के सीएमएस डा. संजय कंसल ने घटना की निंदा की। उन्होंने बताया कि संगठन की ओर से घटना के विरोध में बृहस्पतिवार को ओपीडी बंद रखी जाएगी, हालांकि इमरजेंसी सेवाएं चालू रहेंगी।

नहीं मिले बालरोग विशेषज्ञ, परेशानी
रुड़की। सिविल अस्पताल के बालरोग विशेषज्ञ डा. अरविंद कुमार मिश्रा 26 अप्रैल तक छुट्टी पर हैं। उनके छुट्टी पर जाने से उपचार के लिए आने वाले बच्चों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को भी कई अभिभावक बच्चों का उपचार के लिए सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। बुधवार को करीब 40 बच्चे बिना उपचार किए लौट गए। सीएमएस डा. संजय कंसल ने बताया कि बालरोग विशेषज्ञ डा. एके मिश्रा छुट्टी पर हैं। उनके लौटने तक डीआईसी में तैनात बालरोग विशेषज्ञ बच्चों का उपचार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें