फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: जानलेवा हमले के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, आठ फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलौर। युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में अभी भी अन्य आठ आरोपी फरार है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी का चालान कर उसे कोर्ट में पेश कर दिया है।मंगलौर के मोहल्ला पठानपुरा में 19 जून की देर शाम एक युवती शादी समारोह से लौटकर घर आ रही थी। इसी दौरान रास्ते में मोहल्ले के ही एक युवक ने उसके साथ छेड़खानी की थी। युवती ने मामले की जानकारी परिजनों को दी, जिस पर फरमान ने अन्य दो साथियों के साथ आरोपी के घर पहुंच कर मामले का विरोध किया था। जिस पर आरोपियों ने फरमान पर लाठी-डंडों से वार कर अधमरा कर दिया था। जिससे उसके सिर की हड्डी भी टूट गई थी। वहीं आरोपियों ने दुस्साहस का परिचय देते हुए फरमान आदि के घर पर धावा बोलते हुए पथराव किया था। इसमें तनवीर व फैजुल भी घायल हो गए थे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मैनुद्दीन, गुल सनव्वर उर्फ गुल्लू, खान, नईम, राशीद, साजिद, नाजु, रजब अली व नसीम निवासी मोहल्ला पठानपुरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। घायल को हायर सेंटर रेफर किया गया था।
विज्ञापन


सोमवार की देर रात पुलिस ने हमले के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि जानलेवा हमले के मामले में गुल सनव्वर उर्फ गुल्लू निवासी मोहल्ला पठानपुरा मंगलौर को गिरफ्तार किया गया है। अन्य फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें