फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार से ट्रैक्टर की भिड़ंत में एक की मौत

Wed, 15 Jun 2016 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
ग्रामीण रास्ता रोकते हुए - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विज्ञापन
दिल्ली-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार को कार और ट्रैक्टर की टक्कर हो गई। हादसा होते ही ट्रैक्टर के पीछे लगा टैंकर पलट गया। जिसमें एक व्यक्ति की दबकर मौत हो गई जबकि कार सवार पांच लोग घायल हो गए। घायलों में एक युवती और एक महिला भी शामिल है। पांचों घायल एक ही परिवार के हैं। दुर्घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने हाईवे पर जाम लगाया। पुलिस ने बामुश्किल समझा बुझाकर जाम खुलवाया। 
दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर बेलड़ी गांव के समीप बुधवार अपराह्न तीन बजे के लगभग हरिद्वार की ओर से आ रही एक कार की सामने आ रहे एक ट्रैक्टर से जबरदस्त टक्कर हो गई जिससे ट्रैक्टर के पीछे लगा टैंकर पलट गया। इस टैंकर की चपेट में आकर देशराज (58 वर्ष) पुत्र हरिश्चंद्र निवासी बेलड़ी की मौत हो गई। देशराज उस समय एक ढाबे से खाना खाकर निकल रहा था। वहीं कार सवार जयसिंह, केलावती, नरेंद्र, सीमा और अमित गंभीर रूप से घायल हो गए। पांचों घायल एक ही परिवार के सदस्य हैं और मेरठ स्थित टीपी नगर के रहने वाले हैं। दुर्घटना के विरोध में आक्रोशित लोगों ने जाम लगा दिया। हादसे और जाम की जानकारी पाकर सीओ स्वप्न किशोर सिंह, एएसडीएम गोपाल सिंह चौहान एवं कोतवाली रुड़की के कार्यवाहक प्रभारी गोविंद सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। साथ ही सभी घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। हादसे के कारण करीब दो घंटे तक जाम लगा रहा। 
विज्ञापन


दो दिन, दो मौतें और जगह एक ही
रुड़की। दिल्ली-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो दिन में दो हादसों ने दो लोगों जान ले ली। बड़ी बात यह है कि दोनों हादसों का समय और स्थान लगभग एक ही है। मौत का शिकार हुए दोनों लोग किसी भी वाहन पर सवार नहीं थे। मंगलवार को बेलड़ी के समीप एक अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे बाइक ठीक कर रहे मैकेनिक इंद्र कुमार को रौंद  दिया था जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। इसी तरह से बुधवार को ही बेलड़ी के समीप एक ट्रैक्टर का टैंकर देशराज के ऊपर गिर गया। जो सड़क किनारे स्थित ढाबे से खाना खाकर निकला था। 
विज्ञापन

श्मशान घाट में रह रहे साधू की मौत
लक्सर। श्मशान घाट में रह रहे एक साधूबाबा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भिजवा दिया है। 
लक्सर-भुरनी मार्ग पर स्थित श्मशान घाट पर एक साधु लंबे समय से रह रहा था। साधू के नाम के बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं थी। बुधवार की शाम साधू का शव श्मशान में बिना कपड़ों के मिला। जिसकी जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि साधू के मुंह पर सूजन थी। पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उपनिरीक्षक संपूर्णानंद गैरोला ने बताया कि मृतक साधू की उम्र लगभग पचास साल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें