I
Iरुड़की रेलवे स्टेशन पर एक और प्लेटफार्म बनने जा रहा है। अगले साल फरवरी तक इसके तैयार होने की उम्मीद है। इसके बाद रुड़की रेलवे स्टेशन पर चार प्लेटफार्म हो जाएंगे।I
I
I
Iरुड़की रेलवे स्टेशन पर फिलहाल तीन प्लेटफार्म हैं जबकि यहां करीब 80 ट्रेनों की आवाजाही होती है। प्लेटफार्म की कमी के कारण केवल तीन ही ट्रेनें एक बार में स्टेशन पर आ सकती हैं। ऐसे में यदि और ट्रेनें आ जाएं तो उन्हें बाहर ही खड़ा करना पड़ता है। प्लेटफार्म पर खड़ी ट्रेनों के जाने के बाद आउटर खड़ी ट्रेन स्टेशन पर आ पाती हैं। इससे ट्रेनों में विलंब होता है। यात्रियों को भी इससे असुविधा होती है लेकिन अब यह समस्या दूर होने जा रही है।
I
Iरेलवे स्टेशन पर अब एक और प्लेटफार्म बनने जा रहा है। इसके बाद रुड़की रेलवे स्टेशन पर चार प्लेटफार्म हो जाएंगे। स्टेशन अधीक्षक अरुण कुमार ने बताया कि स्टेशन के लिए एक और प्लेटफार्म बन रहा है। फरवरी तक इस प्लेटफार्म के बनने की उम्मीद है। रुड़की रेलवे स्टेशन से करीब 80 ट्रेनें होकर निकलती हैं। ट्रेनों का संचालन निर्बाध रहे इसके लिए रुड़की रेलवे स्टेशन पर एक प्लेटफार्म की काफी आवश्यकता थी। चार प्लेटफार्म होने से ट्रेनों को आउटर पर रोकने की जरूरत नहीं रहेगी।
I
I
I
I
पूरा नहीं हुआ काम, आज भी बंद रहेगा इकबालपुर फाटक
I
Iरेलवे की ओर से इकबालपुर फाटक गेट संख्या 520-बी पर ट्रैक की मरम्मत कराई जा रही है जो शनिवार शाम छह बजे तक सड़क यातायात के लिए बंद रहेगा। फाटक पर मरम्मत कार्य 10 से 11 अक्तूबर फाटक पर मरम्मत कार्य होना था लेकिन कार्य पूरा न होने के चलते रेलवे ने फाटक बंदी के लिए एक और दिन बढ़ा दिया है। अब यह फाटक 12 अक्तूबर को शाम छह बजे तक बंद रहेगा। रेलवे के प्रवर खंड अभियंता ने बताया कि वैकल्पिक सड़क मार्ग के लिए रेलवे ने फाटक संख्या 519 सी व गेट संख्या 521 सी से ट्रैफिक को निकाला जाएगा।I