ऑनलाइन ठगी कर एक व्यक्ति से एक लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर भगवानपुर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, ग्राम सिकरौढ़ा निवासी अजहर अली ने शिकायत देकर बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने दूसरे की पहचान बताकर उसके साथ धोखाधड़ी की और एक लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने मामले में कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।