फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन बीट अधिकारी पर फायर झोंकने वाला दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने वन बीट अधिकारी पर फायर करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। फरार चल रहे एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के खानपुर रेंज कार्यालय के वन बीट अधिकारी आकाशदीप सैनी ने 31 दिसंबर 2020 में पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि वह 30 दिसंबर 2020 को खानपुर रेंज वन क्षेत्र में कुछ पेड़ों का कटान कराया जा रहा था। वह वन क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इस बीच सिकरोढा निवासी अशरफ उर्फ कल्लू चोरी कर लकड़ी की एक डाट कंधे पर रखकर ले जा रहा था। उन्होंने उसे रोककर जानकारी ली तो उसने अपने दो साथियों शकील उर्फ शकीला व मुनीर को मौके पर बुला लिया और उनके साथ मारपीट कर वर्दी फाड़ दी थी। साथ ही जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर झोंक दिया था। पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले में फरार चल रहे शकील उर्फ शकीला को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें