फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर ठगों ने खाते से 23 हजार की उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर ठगों ने युवक के खाते से हजारों रुपये की रकम साफ कर दी। पीड़ित युवक की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस तहरीर के आधार पर जांच कर रही है।
विज्ञापन

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर निवासी सुभान ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसने एक सप्ताह पहले एक प्राइवेट बैंक से पचास हजार का लोन लिया था। लोन की रकम उसके खाते में आ गई थी। इस बीच उसने खाते से 23 हजार रुपये निकाल लिए थे। जबकि 23 हजार रुपये खाते में ही छोड़ दिए थे।
विज्ञापन

इस बीच उसके मोबाइल पर एक नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने बताया कि वह उस बैंक से बात कर रहा है, जिससे लोन लिया है। लोन की बची रकम खाते से निकालने के लिए उसके पास एक ओटीपी नंबर आएगा। वह ओटीपी नंबर बैंक को बताना होगा। कुछ देर बाद उसके मोबाइल पर ओटीपी नंबर आ गया और वह नंबर उसने कॉल करने वाले को बता दिया। कुछ देर बाद उसके खाते से 23 हजार रुपये निकाले जाने का मैसेज आया। पीड़ित ने पुलिस से अपनी रकम वापसी करने की मांग की है। कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्य पाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें