फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: स्मैक के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लक्सर। पुलिस ने लक्सर-बालावाली मार्ग से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी से 15.82 ग्राम स्मैक बरामद की गई। प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, रायसी चौकी प्रभारी सोमवार की रात को पुलिस टीम के साथ लक्सर-बालावाली मार्ग पर चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान मार्ग पर आ रहे एक व्यक्ति ने पुलिस को देख वापस भागने का प्रयास किया। संदेह होने पर पीछा कर उसे पकड़कर पूछताछ की गई तो आरोपी से 15.82 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मुशरत निवासी ग्राम खरंजा कुतुबपुर बताया। बरामद स्मैक उसने एक व्यक्ति से लेकर आने की बात पुलिस को पूछताछ में कही। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें