फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: खुखरी के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भगवानपुर प्रभारी निरीक्षक राजीव रौथाण ने बताया कि वह पुलिस टीम के साथ शुक्रवार देर रात गश्त कर रहे थे। ग्राम खानपुर मार्ग पर एक युवक नाजायज खुखरी लेकर सड़क किनारे जा रहा था। पुलिस को देखकर वह भागने लगा। पुलिस टीम ने आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी का नाम वाजिद उर्फ भोला निवासी ग्राम शाहपुर थाना भगवानपुर है। वह किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। आरोपी का चालान कर दिया गया है।



पत्नी से मारपीट करने वाला दबोचा

भगवानपुर क्षेत्र के ग्राम शाहपुर निवासी फरमान अपनी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर मारपीट कर रहा था। इसी दौरान किसी पड़ोसी ने इस बात की जानकारी पुलिस को दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस आरोपी को पकड़कर थाने ले आई। वहां आरोपी का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन




जानलेवा हमला करने वाले पर केस

भगवानपुर क्षेत्र के ग्राम खेड़ी शिकोहपुर निवासी नसीम ने पुलिस को बताया कि 9 सितंबर को उसके बेटे शमशाद पर जान से मारने की नीयत से ग्राम खेड़ी शिकोहपुर निवासी दानिश ने हमला कर दिया था। हमले में उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया था। प्रभारी निरीक्षक राजीव रौथाण ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपी दानिश निवासी ग्राम खेड़ी शिकोहपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन






किशोरी लापता, अपहरण की आशंका



भगवानपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने पुलिस को बताया कि उसकी नाबालिग बेटी घर से किसी काम के लिए बाहर गई थी। उसके बाद से वह वापस नहीं आई है। उसकी बेटी का अपहरण कर लिया गया है। गांव के ही दो लोगों पर अपहरण करने की आशंका जताई है। थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव रौथाण ने बताया कि तहरीर के आधार पर दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। किशोरी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें