फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पचास हजार की स्मैक के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने एक युवक को हजारों रुपये की स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 14.4 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। पुलिस ने केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। साथ ही उसके संपर्क में रहने वालों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

एसएसपी सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस के निर्देश पर पुलिस मादक पदार्थों की बिक्री के खिलाफ अभियान चला रही है। शुक्रवार को सिविल लाइंस कोतवाली के एसआई नरेंद्र सिंह को सूचना मिली थी कि एक युवक स्मैक सप्लाई करने की फिराक में है और कलियर गंगनहर पटरी पर सोलानी नदी के पुल के पास खड़ा है। सूचना मिलते ही एसआई नरेंद्र सिंह सिपाही रामवीर, विजय के साथ मौके पर पहुंचे और युवक को पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से 14.4 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस उसे पकड़कर कोतवाली ले आई। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि स्मैक के साथ माहिग्रान निवासी आसिफ के खिलाफ केस दर्ज कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। उन्होंने बताया कि आरोपी के संपर्क में रहने वालों की भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें