पुलिस को बृहस्पतिवार को सूचना मिली कि ग्राम सिकरोडा में बेरियों पीर की तरफ जाने वाले रास्ते पर आम के बाग में कुछ लोग पशु कटान कर रहे हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस जब मौके पर पहुंची तो आरोपी भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से एक आरोपी इरशाद को गिरफ्तार किया है। उसके चार अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। पुलिस को मौके से 250 किलो मांस, गोवंशीय सिर, खुर, खाल और दो लोहे की तेजधार छुरियां बरामद हुईं। पुलिस ने बरामद मांस को कानूनी प्रक्रिया के तहत गड्ढा खोदवाकर और अम्लीय छिड़काव करवाकर जमीन में नष्ट करवा दिया है। पुलिस ने आरोपियों पर गोवंश संरक्षण अधिनियम में प्राथमिकी दर्ज की है। कोतवाली प्रभारी रितेश शाह का कहना है कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।