फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: रेलवे ट्रैक के पास झाड़ियों में लगी आग

विज्ञापन
लक्सर रेलवे बाईपास मार्ग पर झाड़ियों में लगी आग ( संवाद ) - फोटो : 1
विज्ञापन
लक्सर बाईपास रेलमार्ग पर बृहस्पतिवार दोपहर लक्सर रेलवे बाईपास मार्ग पर रेलवे ट्रैक के पास उगी झाड़ियों में अचानक आग लग गई। तेज धूप और गर्मी के दौरान सूखी झाड़ियों में आग तेजी से फैलने लगी। देखते ही देखते आग रेलवे ट्रैक के पास तक पहुंच गई। इस बीच हरिद्वार से बांद्रा टर्मिनल जाने वाली बांद्रा एक्सप्रेस ट्रेन यहां से गुजर रही थी। लोको पायलट की नजर ट्रैक के समीप झाड़ियों में आग पर पड़ी तो उन्होंने ट्रेन को रोक दिया। कंट्रोल रूम को सूचना देने के साथ ही उन्होंने इंजन में मौजूद फायर एक्सटिंग्विशर से आग बुझाना शुरू कर दिया। सीनियर सेक्शन इंजीनियर रेलपथ मनोज सुधाकर ने बताया कि ट्रैक के समीप झाड़ियों में आग लगी थी। आग से किसी प्रकार की क्षति नहीं हुई है। वहीं, आग ट्रैक के समीप आग लगने के कारण बांद्रा एक्सप्रेस ट्रेन 23 मिनट तक यहीं खड़ी रही। ट्रेन दोपहर 2ः17 पर बाईपास मार्ग पर पहुंची थी। आग बुझाने के बाद 2ः40 पर ट्रेन को रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें