फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: तमंचे के साथ फोटो खिंचवाने पर एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
तमंचे के साथ फोटो खिंचवाना युवक को महंगा पड़ा। मुखबिर की सूचना पर रायसी चौकी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से एक तमंचा बरामद किया गया है।
विज्ञापन




एक युवक के तमंचे के साथ फोटो खिंचवाने का मामला सामने आया था। पुलिस आरोपी की पहचान कर रही थी। इसी बीच बृहस्पतिवार रात को रायसी चौकी प्रभारी नीरज रावत टीम के साथ गश्त पर निकले थे। मुखबिर ने उन्हें एक युवक के तमंचा लेकर रायसी से अकौढ़ा की ओर पैदल जाने की सूचना दी। सूचना पर उन्होंने मार्ग से एक युवक को पीछा करके पकड़ लिया। आरोपी से एक तमंचा बरामद किया गया। उसके पास मौजूद मोबाइल फोन में तमंचे के साथ उसकी फोटो भी मिली। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रितिक निवासी ग्राम अकौढ़ा बताया। इंस्पेक्टर राजीव रौथाण ने बताया कि आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें