II
I
I
I
Iपुलिस ने बृहस्पतिवार की रात चेकिंग में आरोपी से बरामद किए आठ इंजेक्शन
I
I I
Iआरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, संपर्क में रहने वाले किए जा रहे चिह्नित
I
Iपुलिस ने प्रतिबंधित नशे के इंजेक्शन के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया है। साथ ही आरोपी के संपर्क में रहने वालों को भी चिह्नित कर रही है।
I
I
I
Iपिरान कलियर थाना प्रभारी दिलवर सिंह ने बताया कि नशे की तस्करी रोकने के लिए क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। बृहस्पतिवार रात एसआई वीरेंद्र नेगी टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इस बीच पुलिस को बाजूहेड़ी शराब ठेके के पास गंगनहर पटरी पर एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। पुलिस ने उसे बुलाने का इशारा किया तो भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया और तलाशी ली।
I
Iतलाशी में उसके पास से इंजेक्शन बरामद हुए। पुलिस उसे पकड़कर कोतवाली ले आई और ड्रग विभाग इंस्पेक्टर अनीता भारती से इंजेक्शन के संबंध में जानकारी ली। जांच में पता चला कि प्रतिबंधित ब्यूप्रेनोर्फिन इंजेक्शन हैं जो एनडीपीएस एक्ट की श्रेणी में आते हैं। यह इंजेक्शन बिना चिकित्सक की राय के नहीं दिए जा सकते हैं और इंजेक्शन प्रतिबंधित हैं। उन्होंने बताया कि राजा बसर निवासी मोहल्ला कोटरावान, ज्वालापुर को के खिलाफ केस दर्ज कर चालान कर दिया है।I