फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: जेठ पर लगाया पति को पीटने और जेवर चुराने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
Iपति का पैर भी तोड़ा, सारा सामान बाहर फेंक कर मकान पर कब्जा भी किया
विज्ञापन

I
Iएक महिला ने जेठ और उसकी पत्नी पर पति पर जानलेवा हमला करने व घर से जेवर चुराने का आरोप लगाया है। साथ ही महिला और उसके पति के घर से सारा सामान बाहर फेंककर मकान पर कब्जा करने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।I
Iगंगनहर कोतवाली क्षेत्र के मकतूलपुरी निवासी महिला मंजीत ने गंगनहर कोतवाली को बताया था कि 12 अगस्त को वह अपने बच्चे लक्ष्मी, वंश और नरेंद्र के साथ दशहरा मेला देखने के लिए गए थे। इस दौरान उसका पति अशोक घर पर अकेले था। उन्हें अकेला पाकर उसका जेठ राजेश और उसकी पत्नी रेखा करीब 10 लोगों को साथ लेकर घर में घुस गए। इस दौरान उन्होंने पति अशोक के साथ मारपीट कर दी, साथ ही जानलेवा हमला भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
Iकाफी देर तक उन्हें बंधक बनाकर घर पर रखे सभी जेवर चुरा लिए। यही नहीं मारपीट के दौरान अशोक का पैर भी तोड़ दिया। इसके बाद उसका पति अशोक चीखता रहा। कुछ देर बाद आरोपी जेठ पक्ष ने उनके घर का सारा सामान बाहर फेंक दिया था। मंजीत के पूरे परिवार को घर से निकाल दिया गया। अब जेठ पक्ष ने मकान पर कब्जा भी कर लिया है। पीड़िता ने गंगनहर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं कोतवाल ऐश्वर्य पाल ने बताया कि मामले में आरोपी पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें