फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: कोर्ट के आदेश पर पति समेत पांच के खिलाफ एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा निवासी विवाहिता ने अपने देवर पर दुष्कर्म और ससुराल पक्ष पर उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पति समेत पांच आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन

पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि उसका विवाह 25 दिसंबर 2015 को हुआ था। आरोप है कि विवाह के बाद से ही ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे और मायके से दो लाख रुपये नकद लाने का दबाव बना रहे हैं। घटना के मुताबिक 3 जून 2026 की रात करीब 9 बजे, जब घर में अन्य सदस्य मौजूद नहीं थे। तब देवर ने कमरे में घुसकर जबरदस्ती कर दुष्कर्म किया और विरोध करने पर मारपीट कर कमरे से फरार हो गया था।
आरोप है कि जब उसने इस घटना की जानकारी अपने पति, सास, ससुर और देवर को दी तो उन्होंने पीड़िता का साथ देने के बजाय उसे ही चुप रहने की धमकी दी थी। आपबीती सुनाने पर उसके परिजनों से भी ससुराल पक्ष ने मारपीट की। आरोप है कि पुलिस को तहरीर देने के बाद भी आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर पांचों आरोपियों के खिलाफ एफआरआई दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें