फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस पर सीएम की सौगात

Fri, 28 Oct 2016 10:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो झबरेड़ा
विज्ञापन
On the anniversary of the Shiva temple in Jhabreda Dhanteras and sacrificed in the fire poured Chief Minister Harish Rawat and others. - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विज्ञापन
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उच्चीकृत कर, कालेज में पुस्तकालय बनाने और बस स्टेंड से थाने तक नाला बनाए जाने की घोषणा कर कस्बेवासियों को धनतेरस की सौगात दी।

शुक्रवार को मुख्यमंत्री कस्बा स्थित शिव मंदिर के वार्षिकोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कस्बावासियों की जलनिकासी के लिए बस स्टेंड से थाने तक नाला बनाए जाने की घोषणा की। इसके अलावा उन्होंने कस्बे के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उच्चीकरण करने एवं चौधरी भरत सिंह डीएवी इंटर कालेज में पुस्तकालय बनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यदि जनता ने उन्हें दोबारा मौका दिया तो जहां कमी रह गई उसे भी दूर कर दिया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने गरीब महिलाओं को कंबल वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व विधायक चौधरी यशवीर सिंह ने कहा कि धनतेरस के दिन मंदिर पर हर साल वार्षिकोत्सव का आयोजन होता है। उसमें गरीबों को राहत सामग्री दी जाती है। कस्बे के मेधावी बच्चों को पूर्व विधायक चौधरी यशवीर सिंह की ओर से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम आयोजक डा. गौरव चौधरी ने कस्बे के विकास के लिए की गई घोषणाओं पर सीएम का आभार जताया। पूर्व मंदिर के वार्षिकोत्सव में हवन, यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें श्रद्धालुओं की ओर से आहुतियां दी गईं। भंडारे में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। मौके पर विधायक ममता राकेश, स्वामी कैलाशानंद सरस्वती, पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह, विवेक, ईओ चंद्रकांत भट्ट, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्षा सुभाष चौधरी, ओमपाल सिंह, सुशील आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें