फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झील के रूप में विकसित होगा पुराना तालाब

विज्ञापन
विज्ञापन
अगर योजना परवान चढ़ी तो जल्द ही जल क्रीड़ा के शौकीन लक्सर कस्बे में नौकाविहार का आनंद ले सकेंगे। वजह यह है कि राजस्व प्रशासन ने आर्य समाज मंदिर के पास तालाब को झील के रूप में विकसित कराएगा। इसके बाद इस झील को पर्यटन के रूप में नौकाविहार के लिए तैयार किया जाएगा। एसडीएम ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को परियोजना का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

अब तक लक्सर क्षेत्र के युवा नौकाविहार के लिए पहाड़ी क्षेत्र के जिलों में जाते रहे हैं। लेकिन, ये युवा अब लक्सर कस्बे में ही नौकाविहार का लुत्फ उठा सकेंगे। कस्बे के मेन बाजार से बसेड़ी मार्ग पर आर्य समाज मंदिर के पास एक पुराना तालाब है। वर्तमान में आसपास के लोगों के घरों का गंदा पानी तालाब में जाता है। तालाब को झील के रूप में विकसित करने की योजना है। कुछ दिनों पहले कुछ स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने एसडीएम पूरण सिंह राणा से मुलाकात कर इस तालाब की सफाई कराने की मांग की थी। दो दिन पहले एसडीएम ने नगर पालिका के अधिकारियों के साथ तालाब का निरीक्षण किया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को पत्र लिखकर सौंदर्यीकरण के लिए इस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए हैं। एसडीएम पूरण सिंह राणा ने बताया कि सफाई कराकर तालाब को चारों तरफ से दो दो फीट चौड़ा बनवाया जाएगा और स्टील की रेलिंग लगाई जाएगी, जिससे तालाब के किनारे टहलने वाले बच्चे सुरक्षित रहें। साथ ही नौकाविहार कराने की भी योजना बनाई जा रही है। उन्होंने बताया कि इसके लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा एस्टीमेट तैयार करने के बाद कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्य कराने की जिम्मेदारी नगर पालिका परिषद को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें