फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू बुखार से वृद्धा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
डेंगू की चपेट में आने से कस्बे की एक 75 वर्षीय वृद्धा की मौत हो गई। वृद्धा का पिछले कई दिनों से एम्स, ऋषिकेश अस्पताल में इलाज चल रहा था। उसकी मौत से परिवार में दुख का माहौल है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार लक्सर कस्बे के सीमली मोहल्ला निवासी 75 वर्षीय शारदा देवी पत्नी महेंद्र शर्मा को लगभग 15 दिन पहले अचानक बुखार आया था। परिवारवालों ने बताया इसके बाद उन्होंने उन्हें लक्सर कस्बे के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करा दिया। इसके एक दो दिन बाद उनके पति महेंद्र शर्मा को भी बुखार आ गया। उन्हें भी परिजनों ने प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करा दिया।
परिवारवालों के मुताबिक डॉक्टरों ने दोनों को डेंगू बुखार होने की पुष्टि की। कुछ दिन इलाज चलने के बाद भी उन दोनों की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। इसके बाद परिवारवालों ने उन्हें ऋषिकेश एम्सअस्पताल में भर्ती करा दिया। यहां रविवार को शारदा देवी की मौत होगई। परिवारवालों ने बताया कि महेंद्र शर्मा का अभी अस्पताल में डेंगू का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें