फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारी दवा वितरण में बरते सावधानियां : त्रिपाठी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक कार्यालय पहुंचे जिला पंचायतीराज अधिकारी (डीपीआरओ) ने एडीओ पंचायत और ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों की बैठक लेकर दवा वितरण में सावधानी बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अपने स्तर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को समझाकर दवा का वितरण कराएं। इस काम में आयु वर्ग का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन

सोमवार को डीपीआरओ रमेश चंद त्रिपाठी रुड़की ब्लॉक कार्यालय पहुंचे और ग्राम पंचायत स्तर पर कोरोना महामारी की स्थिति का जायजा लिया। साथ ही उन्होंने अधिकारियों से गांव में बढ़ रहे कोरोना संक्रमितों और उनके होम आइसोलेशन की जानकारी ली। उन्होंने दूसरे प्रदेश से गांव पहुंचने वालों को पंचायत घर या अन्य जगह क्वारंटीन करने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने गांवो में दवा वितरण की जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि उनके पास जिले से कोरोना सुरक्षा किट पहुंच गई है।
इसे ग्राम पंचायत स्तर पर भेजा जा रहा है। डीपीआरओ ने कहा कि कोरोना सुरक्षा किट के साथ अन्य दवाओं को सावधानीपूर्वक बांटा जाना चाहिए। सबसे खास बात ये है कि दवा आयु वर्ग के हिसाब से बांटी जानी है। दो साल तक के बच्चों को किसी भी स्थिति में ये दवा नहीं खिलानी है जबकि दो से दस साल तक के बच्चों को दवा डॉक्टर की सलाह पर दी जानी चाहिए। दवा वितरण से पहले आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को इसकी पूरी जानकारी देनी होगी। इस दौरान बैठक में एडीओ पंचायत बिजेंद्र सैनी, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी केपी सैनी, अमरदीप, अनित चौहान, संजय कुमार, अनूप शर्मा, कुलदीप चौहान, विनोद गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें