फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: न्याय पंचायतस्तरीय मुख्यमंत्री चैंपियनशिप शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार को नारसन कस्बा स्तिथ राजा महेंद्र प्रताप प्रेंम विद्यालय इंटर कॉलेज के प्रांगण में न्याय पंचायतस्तरीय खेल महाकुंभ के अंतर्गत दो दिवसीय मुख्यमंत्री चैंपियनशिप प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि और नोडल अधिकारी प्रधानाचार्य आर्यव्रत चौधरी ने किया।
विज्ञापन




आर्यव्रत चौधरी ने खेल के महत्व पर प्रकाश डाला और सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी है बल्कि अनुशासन और टीम भावना भी सिखाते हैं। इस दौरान अंडर-14 बालिका 60 मीटर प्रथम आदि, द्वितीय लवी व तृतीय मनीषा रही।



600 मीटर में प्रथम रितिका, द्वितीय वंशिका, तृतीय डॉली, लंबी कूद में प्रथम आदि, द्वितीय रितिका, तृतीय देविका, अंडर-19 बालिका वर्ग में लंबी कूद में प्रथम शिवांगी, द्वितीय प्रियांशी व तृतीय निधि रही। इस दौरान कुलदीप मालिक, मनीष, संजीव, नंदराम, ऋषिपाल, कपिल त्यागी, जयवीर सिंह, प्रशांत, संदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें