फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: नपं लाठरदेवा हुण बनी ओवरऑल चैंपियन

विज्ञापन
विधायक चैंपियनशिप ट्राॅफी 2025 झबरेड़ा विधानसभा प्रतियोगिता  में प्रतिभाग करते ​खिलाड़ी। स्वयं
विज्ञापन
नेहरू राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के प्रांगण में विधायक चैंपियनशिप ट्रॉफी-2025 विधानसभा प्रतियोगिता संपन्न हुई। इस प्रतियोगिता में अंडर-14 बालक-बालिकाएं एवं अंडर-19 बालक-बालिकाओं ने प्रतिभाग किया।प्रतियोगिता के पहले दिन अंडर-14 एवं अंडर-19 के प्रतिभाशाली बालक-बालिकाओं ने अपनी जबरदस्त प्रतिभा का प्रदर्शन कर खेल प्रेमियों का दिल जीता। प्रतियोगिता के दूसरे दिन अंडर-14 एवं अंडर-19 बालिकाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में 60 मीटर की अंडर-19 बालिका वर्ग 800 मीटर में अलीशा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 60 मीटर में अंडर-14 बालिका वर्ग में 600 मीटर रेस में प्रथम वर्णिका पंवार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 200 मीटर बालिका वर्ग में अंशिका ने प्रथम स्थान स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 में 100 मीटर रेस बालिका वर्ग में अंशिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर-14 बालिका 60 मीटर रेस में वर्णिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर-14 खो-खो बालिका वर्ग में न्याय पंचायत लाठरदेवा हुण ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 बालिका वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता में लाठरदेवा हुण ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर-14 बालिका वर्ग में कबड्डी प्रतियोगिता में तासीपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।प्रतियोगिता के दौरान ब्लॉक खेल समन्वयक पवन राना, अरुण खरे, राजीव चौधरी, राधिका, मनोज, ज्ञानेश्वर प्रसाद, कुलदीप मलिक, परमिंदर मलिक, प्रीति सैनी, सुषमा पांडे, पुलकित लोहान, कुशलजीत, कृष्ण पाल, नीतू, मनीष काकरान, विपुल कुमार, कुश कुमार, विवेक राठी, नितिन कश्यप, अंजिलेश, अंशुल, आलोक द्विवेदी आदि ने उपस्थित होकर अपना सहयोग दिया। प्रतियोगिता का समापन मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी विकासखंड नारसन सुभाष सैनी ने किया। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी विकासखंड नारसन संदीप खंखरियाल ने सहयोगियों, खेल प्रेमियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें