फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: कच्ची शराब बनाने वालों पर कार्रवाई, पांच आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कच्ची शराब बनाने और बेचने वालों के खिलाफ अभियान चलाते हुए कोतवाली पुलिस ने देहात क्षेत्र में ताबड़तोड़ छापे मारे। छापे के दौरान पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 40 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई।
विज्ञापन




कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजीव रौथाण ने बताया कि कच्ची शराब बनाने और बेचने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। बुधवार रात को कोतवाली पुलिस की अलग-अलग टीमों का गठन कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इस दौरान पुलिस टीमों ने क्षेत्र में कई स्थानों पर छापे मारे।



छापे के दौरान आरोपी पिनवा निवासी ग्राम पीतपुर, सुखवीर निवासी ग्राम इस्माइलपुर, प्रदीप और गौतम निवासी ग्राम केहड़ा और फुरकान निवासी ग्राम मोहम्मदपुर कुन्हारी को पकड़ा गया। आरोपियों से 40 लीटर से अधिक कच्ची शराब बरामद की गई। इंस्पेक्टर राजीव रौथाण ने बताया कि पकड़ में आए सभी आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें