फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब आरपार की लड़ाई लड़ेंगे कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। प्रमोशन में आरक्षण खत्म करने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को जनरल और ओबीसी कर्मचारियों ने आरपार की लड़ाई लड़ने का एलान किया। कर्मचारियों का कहना था कि जब तक आरक्षण में प्रमोशन को खत्म नहीं किया जाता कर्मचारी चुप नहीं बैठेंगे। कर्मचारियों ने कहा कि सरकार जनरल ओबीसी कर्मचारियों की अनदेखी कर रही है। कर्मचारी सरकार के किसी बहकावे में नहीं आएंगे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कार्यक्रम संयोजक राजेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदेश सरकार जनरल ओबीसी कर्मचारियों की परीक्षा ले रही है। प्रमोशन में आरक्षण को खत्म करने का शासनादेश जारी करने की मांग को लेकर कर्मचारी दो मार्च से आंदोलन कर रहे हैं। 11 दिन बीत जाने के बाद भी सरकार कर्मचारियों की मांगों को नहीं सुन रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन कर जल्द ही शासनादेश जारी कर देना चाहिए। कहा कि सरकार को जगाने के लिए आंदोलन को तेज किया जा रहा है। कर्मचारियों को एकजुट करने के लिए दो टीमों का गठन किया गया है जो कर्मचारियों को आंदोलन में शामिल होने के लिए जागरूक कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार 80 फीसदी कर्मचारियों की अनदेखी कर रही है जो कि आने वाले विधानसभा चुनाव में सरकार को भारी पड़ेगा। एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित खटाना ने कहा कि कर्मचारियों का आंदोलन दिन प्रतिदिन उग्र हो रहा है। आंदोलन में महिला कर्मचारी भी बढ़ चढ़कर भाग ले रही हैं। मांगे पूरा होने तक कर्मचारी चुप नहीं बैठेंगे। बृहस्पतिवार को आंदोलनरत कर्मचारी एकत्रित होकर मशाल जुलूस निकालने के लिए हरिद्वार के लिए रवाना हुए। कार्यक्रम का संचालन अनिल चौधरी ने किया।
ये कर्मचारी रहे मौजूद
जयवीर सिंह, मनोज नवानी, राजेन्द्र बडोनी, रामवतार शर्मा, अरुण कुमार, राजेश कुमार, उदल मिश्रा, नवीन कौशिक, सुखदेव प्रसाद बडोला, कपिल कुमार, शिव चौहान, अनिल चौधरी, जयवीर सिंह, योगेश शर्मा, अतुल कुमार, विजय कश्यप, आरपी बडोनी, संजीत कुमार, प्रदीप प्रजापति, विनय नेगी, श्यामवीर सिंह, मनीषा भटनागर, अनुज माहेश्वरी, रोबीन, रविराज शाह, जीपी लखेड़ा, कुलदीप बिष्ट, उदल मिश्र, मनोज नवानी, सुदेश कुमार भटनागर, मधुकर जैन, आलोक कुमार, मोहम्मद कामिल, मुनेश कुमार, प्रियंक कुमार त्यागी, ईश्वर दत्त, आलोक सैनी, विशाल रस्तोगी, अंकित कुमार, संजीव कुमार, इरशाद अली, राजू, शशिकांत, श्री सुभाष कुमार अग्रवाल, भगवती प्रसाद कुकरेती, आशीष वर्मा, विवेक कुमार, लवकुमार शर्मा, नवीन चौहान, मोबीन, चंद्रमोहन बहुगुणा, रविंद्र रावत, प्रीति जैन, नगमा प्रवीन, टीनू शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इन विभागों के कर्मचारी रहे मौजूद
कोषागार, सिचाई विभाग, स्वास्थ्य विभाग, ऊर्जा निगम, ग्राम्य विकास विभाग, लिथो प्रेस, बाल विकास परियोजना विभाग, लोक निर्माण विभाग, कृषि विभाग, उद्यान विभाग आदि।
ऑफिसों से बैरंग लौट रहे लोग
जनरल, ओबीसी कर्मचारियों की ओर से आंदोलन में शामिल होने से कई विभागों में काम ठप सा हो गया है। ऐसे में लोगों को बैरंग लौटना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को पुहाना के इसरार अपनी ई-रिक्शा को छुड़ाने के लिए उससे संबंधित कागजी कार्रवाई पूरी करने के लिए एआरटीओ कार्यालय पहुंचे, लेकिन वहां पर अधिकांश कर्मचारियों के हड़ताल में शामिल होने से वे बैरंग लौट गए। वहीं पूर्वी अंबर तालाब से राशन कार्ड बनवाने के लिए आए राजेश कुुमार ने बताया कि खाद्य आपूर्ति विभाग के निरीक्षकों और अन्य कर्मचारियों के आंदोलन शामिल होने से उनका राशन कार्ड नहीं बन पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें