फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: लापता कांवड़ यात्री का दो माह बाद भी सुराग नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा के दौरान लापता युवक का दो माह बाद भी पता नहीं लग सका। पुलिस ने युवक की गुमशुदगी का मामला अपहरण की धारा में बदल दिया है। युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जनपद के जेवर निवासी युवक कलुआ अपने 30-35 साथियों के साथ कांवड़ यात्रा के दौरान सात अगस्त को कांवड़ लेने हरिद्वार आया था। सुल्तानपुर में वह अपने साथियों से अलग हो गया। इसके बाद उसका कहीं सुराग नहीं लग सका। उसके साथी नवीन ने लक्सर कोतवाली में कलुआ की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। लेकिन दो माह का समय बीतने के बाद भी अभी तक युवक का पता नहीं लग सका। पुलिस ने अब युवक की गुमशुदगी को अपहरण की धारा में तरमीम करते हुए अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस संभावित स्थानों पर युवक की तलाश कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें