फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: कुमराड़ी से लापता दो किशोरों का नहीं लगा सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के कुमराड़ी गांव से तीन दिन पूर्व लापता हुए दो किशोरों का अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है। लगातार तीन दिनों की खोजबीन के बाद भी किशोरों का पता न चलने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के लोगों ने किसी अनहोनी की आशंका जताई है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मंगलौर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर किशोरों की तलाश तेज कर दी है।
विज्ञापन


कुमराड़ी निवासी मुन्ना ने दी तहरीर में बताया कि 29 मई को उनका 15 वर्षीय पुत्र अरसलान गांव के ही 16 वर्षीय सुहैल के साथ घर से निकला था। शाम तक जब दोनों किशोर घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों और आसपास के संभावित ठिकानों में खोजबीन की गई लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। तीन दिन बीत जाने के बाद भी बच्चों के न मिलने से परिवार के लोग सदमे में हैं। गांव के लोगों ने बताया कि दो किशोरों के एक साथ गायब होने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। ग्रामीणों ने इस मामले को गंभीरता से लेकर पुलिस से जल्द से जल्द किशोरों की तलाश की मांग की है। मंगलौर कोतवाली प्रभारी भगवान सिंह मेहर ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। किशोरों की तलाश के लिए पुलिस की टीमें गठित कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें