फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: कार ई-रिक्शा से भिड़ी, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लक्सर की ओर से जा रही एक कार से नीलगाय टकरा गई। इससे गाड़ी अनियंत्रित होकर खानपुर की ओर से आ रही ई-रिक्शा से टकरा गई। इससे ई-रिक्शा में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। चालक और उसमें सवार मृतक की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन




कोतवाली एसएसआई अंकुर शर्मा ने बताया कि सुखपाल एनक्लेव निवासी ज्ञानरंजन पुत्र गौरंग चरण बहरा स्थायी निवासी ओडिशा प्रांत अपनी पत्नी मीना के साथ ई-रिक्शा से खानपुर की ओर से लक्सर आ रहे थे। लक्सर की ओर से आ रही टियागो कार सुखपाल एनक्लेव के सामने अचानक नील गाय टकरा गई और अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा से टकरा गई। ई-रिक्शा में सवार ज्ञानरंजन उनकी पत्नी मीना व ई-रिक्शा चालक फूल सिंह निवासी खेड़ी कला कोतवाली लक्सर गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने ज्ञानरंजन को मृत घोषित कर दिया। उसकी पत्नी मीना व ई-रिक्शा चालक फूल सिंह की तबीयत गंभीर होने के चलते उन्हें भूमानंद अस्पताल भेज दिया गया। कार को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें