फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेशन पर रात में लग रहे कट, यात्रियों पर आ रही आफत

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर अक्सर रात के वक्त बिजली का कट लगते ही अंधेरा पसर जाता है। बिजली जाने के बाद जनरेटर तक नहीं चलता। इससे प्लेटफार्म पर अंधेरा रहता है।
विज्ञापन

लक्सर रेलवे स्टेशन पर अक्सर बिजली के कट लगते ही सभी प्लेटफार्म पर अंधेरा छा जाता है। इससे यात्रियों को रात के वक्त गाड़ियों में चढ़ने-उतरने में परेशानी उठानी पड़ती है। साथ ही प्लेटफार्म पर गाड़ी के इंतजार में बैठे यात्रियों को भी दिक्कतें आती हैं। रेलवे प्रशासन की ओर से जनरेटर की व्यवस्था की गई लेकिन उस जनरेटर का इस्तेमाल रेलवे अधिकारियों की ओर से केवल टिकट काटने, सिग्नल के प्रयोग में लाया जाता है। रामपाल, केशव प्रसाद मौर्य, नौशाद अली, रेशमा रानी, रानी शर्मा, देशपाल, मंगतराम, लेखराज आदि ने बताया कि रात के वक्त कई बार बिजली कट लगने से प्लेटफार्म पर अंधेरा छाया रहता है। महिलाओं और बच्चों को अधिक परेशानी झेलनी पड़ती है।
कट लगने के बाद रेलवे स्टेशन पर इमरजेंसी लाइट जल जाती है। पांच मिनट के इंतजार के बाद लाइट नहीं आने पर जनरेटर चला दिया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें