फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में सो रही युवती से बलात्कार

Fri, 12 Aug 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
rape
विज्ञापन

विज्ञापन
घर में सो रही एक युवती से पड़ोस के ही एक युवक ने बलात्कार किया। युवती के शोर मचाने पर नीचे के कमरे में सो रहा उसका भाई ऊपर आ गया और उसने युवक को पकड़ लिया। शोर शराबा सुनकर आसपास के ग्रामीण एकत्रित हो गए। उन्होंने युवक की जमकर धुनाई की और उसे पुलिस के हवाले कर दजिया। पुलिस ने बलात्कार की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। 

झबरेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती घर में ऊपरी मंजिल में सो रही थी। उसका भाई नीचे के कमरे में सो रहा था। परिवार के अन्य लोग बाहर गए हुए थे। इस बात का फायदा उठाकर पड़ोस का एक युवक उसके घर में घुस आया। युवती के कमरे में पहुंचकर उसने डरा-धमकाकर उसके साथ बलात्कार किया। युवती के शोर मचाने पर उसका भाई ऊपर आ गया और उसने युवक को पकड़ लिया। शोर सुनकर आस पड़ोस के ग्रामीण भी वहां आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने युवक की जमकर पिटाई की। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। युवती ने पुलिस को सारी बात बताई। पुलिस ने युवक के खिलाफ बलात्कार का मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें