फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: रुड़की के आठ केंद्रों पर हुई नीट-यूजी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट यूजी 2026) रविवार को रुड़की क्षेत्र के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हुई। हरिद्वार जिले में बनाए गए 12 परीक्षा केंद्रों में से आठ रुड़की देहात क्षेत्र में बनाए गए थे। सुबह से ही बड़ी संख्या में छात्रों और उनके परिजन परीक्षा केंद्रों के बाहर पहुंचे। परीक्षा के शांतिपूर्ण और निष्पक्ष संचालन के लिए प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह सतर्क रहा।
विज्ञापन


नीट-यूजी देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं में शामिल है। इसके माध्यम से एमबीबीएस, बीडीएस समेत अन्य मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाता है। रविवार को परीक्षा दोपहर 2:15 बजे से शुरू होकर शाम 5:15 बजे तक चली। छात्रों का प्रवेश सुबह 11 बजे से शुरू कर दिया गया था। परीक्षा केंद्रों में प्रवेश से पहले प्रत्येक छात्र की सघन जांच की गई।

सुरक्षाकर्मियों ने कपड़ों, बालों, कानों समेत अन्य स्थानों की बारीकी से तलाशी ली ताकि कोई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, ब्लूटूथ डिवाइस या प्रतिबंधित सामग्री अंदर न पहुंच सके। प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों के आसपास 200 मीटर की परिधि में अनधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक लगाए रखी। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों के जरिए लगातार निगरानी की गई और राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें