फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीसी कैडेटों ने शहीदों को किया नमन

विज्ञापन
रुड़की बीएसएम तिराहे स्थित शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते पूर्व राज्यमंत्री मनोहर - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
बीएसएम पीजी कॉलेज के एनसीसी कैडेटों ने आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम में शहीदों को नमन किया। कॉलेज के एनसीसी कैडेटों ने अमर शहीद मेजर दुर्गा मल्ल की गंगनहर चौक पर रखी प्रतिमा की साफ-सफाई कर उनका माल्यार्पण किया और शहीदों के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य कैप्टन गौतम वीर ने अमर शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। इस दौरान उन्होंने एनसीसी कैडेटों को स्वतंत्रता सेनानियों के देश की आजादी में अपना सबकुछ कुर्बान करने की गाथाओं से अवगत कराया। बताया कि चंद्रशेखर आजाद, सुखदेव और राजगुरु ने हंसते-हंसते मातृभूमि पर अपने प्राण न्योछावर कर हमें आजादी दिलाई, इसलिए उनके बलिदानों को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। इस मौके पर सूबेदार जय सिंह, हवलदार शैलेंद्र दत्त, कार्यालय अधीक्षक ट्रेनिंग रवि कपूर, कैडेट प्रतीक गौर, रंजना थपलियाल, श्रेया भट्ट, अदिति भट्ट, मोनिका, देवांश गुलाटी और सौरभ चौधरी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें