फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: नाजिश को मिला सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी छात्रा का पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
मैथोडिस्ट गर्ल्स पीजी कॉलेज की ओर से न्यू मॉडर्न स्कूल, ग्राम ढंडेरा में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के समापन समारोह का आयोजन किया गया। यहां, सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी छात्रा का पुरस्कार नाजिश को दिया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय की प्रबंधक मिस जे सिंह एवं प्राचार्य डॉ. अमिता श्रीवास्तव, ग्राम प्रधान यशपाल यादव, कैप्टन जीसी भट्ट, नगर पंचायत अध्यक्ष विक्रांत शर्मा और इंजीनियरिंग कॉलेज के निर्देशक डॉ. राजाराम प्रसाद ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। छात्राओं ने लक्षद्वीप तथा स्वागत गीत की सुंदर प्रस्तुति दी।



कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पुष्पांजलि ने राष्ट्रीय सेवा योजन के सात दिवसीय शिविर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों, व्याख्यानों एवं प्रतियोगिताओं का विवरण सभी को दिया। कार्यक्रम में बेहतर प्रदर्शन के लिए छात्रों को सम्मानित किया गया। इसमें सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी छात्रा का पुरस्कार नाजिश, कर्मठ स्वयंसेवी छात्रा का पुरस्कार श्रृष्टि, अनुशासित स्वयंसेवी छात्रा का पुरस्कार वंशिका और सर्वश्रेष्ठ योगाभ्यासी छात्रा का पुरस्कार प्रकृति नेगी को तथा सर्वश्रेष्ठ ग्रुप का पुरस्कार ग्रुप ए विकासिता को दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें