पंजाब में आयोजित एक कार्यक्रम में नारसन की शिक्षिका को सम्मानित करते अतिथि।
- फोटो : ROORKEE
नवोदय क्रांति परिवार भारत के द्वितीय नेशनल कांफ्रेंस में पंजाब में प्रदेश के कई शिक्षकों को गेस्ट ऑफ ऑनर स्मार्ट गुरु अवार्ड से सम्मानित किया गया। पंजाब में दो से चार फरवरी तक आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के कई शिक्षक और शिक्षिकाओं ने भाग लिया था। नेशनल मोटिवेटर स्मृति चौधरी ने बताया कि प्रदेश के शिक्षकों ने विभिन्न नवाचारों की प्रस्तुति दी। इस मौके पर राजकीय प्राथमिक विद्यालय कांड़ा की लक्ष्मी नैथानी, राजकीय प्राथमिक विद्यालय भग्तोवाली (नारसन) की विनीता को गेस्ट ऑफ ऑनर स्मार्ट गुरु अवार्ड से सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में प्रदेश के कई और शिक्षक और शिक्षिकाओं को भी सम्मानित किया गया है।