कस्बा स्थित राजा महेंद्र प्रताप प्रेम इंटर कॉलेज के मैदान में युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से दो दिवसीय विधायक चैंपियनशिप का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में मंगलौर विधानसभा क्षेत्र के अंडर-14 और अंडर-19 बालक एवं बालिका वर्ग के प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। प्रतियोगिता में कबड्डी, खो-खो, मुर्गा झपट और एथलेटिक्स की विभिन्न स्पर्धाएं कराई जा रही है।
प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख नारसन के प्रतिनिधि कविंद्र चौधरी ने किया। नोडल अधिकारी खेल महाकुंभ मंगलौर विधानसभा आशीष कुमार और व्यायाम प्रशिक्षक नारसन पुलकित लोहान ने मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। प्रतियोगिता की शुरुआत अंडर-14 बालक वर्ग की 600 मीटर दौड़ से हुई। इसमें अरस ने प्रथम, हिमांशु पुरी ने द्वितीय और आदित्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
अंडर-19 बालक वर्ग की 800 मीटर दौड़ में अनंत कुमार प्रथम, विनीत कुमार द्वितीय और मोहन कुमार तृतीय रहे। 5000 मीटर दौड़ में शिवांश ने प्रथम, रितिक ने द्वितीय और प्रियांशु ने तृतीय स्थान हासिल किया। 1500 मीटर दौड़ में विनीत प्रथम, मोहन कुमार द्वितीय और वासीद तृतीय रहे। 200 मीटर दौड़ में अनंत ने प्रथम, रणवीर चौधरी ने द्वितीय और हिमांशु गिरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
अंडर-19 लंबी कूद में दिशांत गिरी प्रथम, अर्पित द्वितीय और रणविजय चौधरी तृतीय रहे। अंडर-14 लंबी कूद में कन्हैया प्रथम, शिवांश द्वितीय और वश तृतीय रहे। खेल प्रतियोगिता में ब्लॉक खेल समन्वयक (नारसन) पवन राना, संजीव राणा, अरुण कुमार खरे, राजीव कुमार, विवेक राठी, पुलकित लोहान, कृष्ण पाल, आकाश कुमार, सुषमा पांडे, कुशल जीत सिंह, अलीशा चौधरी, अरविंद चौधरी, मनीष काकरान, सोनिया सैनी, प्रीति सैनी एवं आलोक द्विवेदी मौजूद रहे।