देहरादून-कोटा नंदा देवी ट्रेन को 11 दिसंबर से मार्ग परिवर्तन कर चलाया जाएगा। अब तक रुड़की से वाया हिंडन केबिन टपरी पहुंचने वाली नंदा देवी एक्सप्रेस अब रुड़की से वाया देवबंद टपरी पहुंचेगी। हालांकि ट्रेन को फिलहाल देवबंद रेलवे स्टेशन पर ठहराव नहीं दिया गया है।
मुरादाबाद मंडल की वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक ( फ्रेट ) ऋचा शर्मा ने बताया कि 12401-02 देहरादून-कोटा-देहरादून नंदा देवी एक्सप्रेस ट्रेन का मार्ग परिवर्तित किया गया है। 11 दिसंबर से ट्रेन को रुड़की-हिंडन केबिन- टपरी मार्ग के बजाय रुड़की-देवबंद मार्ग से संचालित किया जाएगा। हालांकि ट्रेन के ठहराव में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। ट्रेन के सभी ठहराव पूर्व की भांति रहेंगे। नंदा देवी एक्सप्रेस ट्रेन देहरादून से रात 10ः45 पर रवाना होती है। ट्रेन के रुड़की पहुंचने का समय रात 12ः56 का है।
पटना साहिब में होगा उपासना एक्सप्रेस का ठहराव
12327 - 28 हावड़ा - देहरादून - हावड़ा उपासना एक्सप्रेस को 19 दिसंबर से 2 जनवरी तक पटना साहिब रेलवे स्टेशन पर दो मिनट का ठहराव दिय गया है। सीनियर डीसीएम ( फ्रेट ) ऋचा शर्मा ने बताया कि श्रीगुरु गोविंद सिंह जयंती पर यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर ट्रेन को अस्थायी ठहराव दिया गया है।