फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: नगला बाईपास दो घंटे रहा जाम, गड्ढों ने बढ़ाई आफत

विज्ञापन
विज्ञापन
नगला बाईपास रोड पर रविवार को रूट डाइवर्ट किए जाने से करीब दो घंटे तक लंबा जाम लगा रहा। सुबह से ही वाहनों की कतारें दोनों ओर लग गईं। दोपहिया से लेकर बड़े ट्रक तक रेंग-रेंगकर चलते रहे। स्थिति यह रही कि पैदल चलने वालों तक को निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


स्थानीय निवासियों ने बताया कि नगला बाईपास रोड पर सिर्फ शनिवार और रविवार को ही यातायात डाइवर्ट किया जाता है लेकिन इस दौरान हर बार जाम जैसी स्थिति बन जाती है। ऊपर से चौक पर जगह-जगह पड़े दो फीट गहरे गड्ढों ने लोगों की आफत बढ़ा दी है।



कार और बाइक चालक इन गड्ढों से बचने के लिए बार-बार ब्रेक लगाते हैं जिससे जाम और भी गहरा जाता है। अर्जुन बिरला, आकाश कुमार, आशीष शर्मा, सचिन त्यागी, सचिन शर्मा, इरफान, अमजद ने बताया कि कई बार छोटे वाहन गड्ढों में फंसकर खराब हो जाते हैं।
विज्ञापन


बारिश होने पर ये गड्ढे पानी से भर जाते हैं और गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता जिससे हादसे का खतरा और बढ़ जाता है। रोजाना इस मार्ग से गुजरने वाले स्कूली बच्चों और ऑफिस आने-जाने वालों को परेशानी झेलनी पड़ती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि सड़क की तुरंत मरम्मत कराई जाए और जाम से निजात दिलाने के लिए स्थायी समाधान निकाला जाए। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सड़क दुरुस्त नहीं हुई तो बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें