फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: युवक की मौत के मामले में साथी पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
केशवनगर निवासी युवक अमित की मौत के मामले में पुलिस ने उसके साथी कार्तिक के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज है। मृतक के पिता ने कार्तिक पर उसे घर से बुलाकर ले जाने और पिटाई कर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

27 सितंबर की सुबह युवक का शव केशवनगर में ही आरोपी कार्तिक के मकान के पास सड़क पर मिला था। घटना के बाद पुलिस की छानबीन में सीसीटीवी फुटेज में आरोपी युवक को अचेत अवस्था में घर से बाहर खींचकर सड़क पर लाता नजर आया था।
राजेश निवासी केशवनगर ने तहरीर में बताया कि 26 सितंबर की शाम के समय आरोपी कार्तिक उर्फ अज्जू निवासी केशवनगर अपने 2 - 3 साथियों के साथ अमित को घर से बुलाकर ले गया था। इसके बाद रात को उनका बेटा घर वापस नहीं आया। उन्होंने उसकी तलाश की लेकिन उसका पता नहीं लगा।
विज्ञापन

27 सितंबर की सुबह परिचितों ने उन्हें बताया कि अमित सड़क पर मृत अवस्था में पड़ा है। वह मौके पर पहुंचे। यहां उनका बेटा मृत मिला। उसकी बांह और पैर टूटा हुआ था। गर्दन पर भी चोट के निशान थे। पुलिस की छानबीन के दौरान आरोपी कार्तिक सुबह के समय अमित के शव को अपने घर से बाहर खींचकर लाते हुए सड़क पर छोड़कर जाते नजर आ रहा है।
राजेश ने कार्तिक पर उनके पुत्र को घर से बुलाकर ले जाने और अपने घर में पिटाई कर उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया था। गहनता से जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएं उनके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें