फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: पालिका सभासद पर ट्रैक्टर चढ़ाने के प्रयास का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका के सभासद पर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास करने और मारपीट का मामला सामने आया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने एक महिला सहित एक ही परिवार के चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




लक्सर नगर के वार्ड संख्या आठ लक्सर पूर्वी निवासी अंकुर चौधरी एडवोकेट नवनिर्वाचित सभासद हैं। अंकुर चौधरी ने पुलिस को बताया कि 24 फरवरी को वह गांव में विजयपाल के घेर में बैठे हुए थे। इस बीच आरोपी खड़क सिंह, उसके दोनों बेटे अनमोल और प्रियंक व पत्नी रुकमेश ट्रैक्टर व बाइक से आए और उनके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की। आसपास के लोगों ने उन्हें बचाया।

उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को की थी। आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से उनके ऊपर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश की। किसी प्रकार उन्होंने स्वयं को बचाया। अंकुर चौधरी ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। लक्सर कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें