शिवपुरम, पनियाला, कृष्णा नगर और औद्योगिक क्षेत्र के कई जगहों पर जल भराव की स्थिति अभी भी बनी हुई है। मैं आपके अखबार के माध्यम से नगर निगम के अधिकारियों को जागना चाहता हूं कि जो भी इलाके जल भराव से जूझ रहे हैं। वहां पर जल्द पानी निकासी के इंतजाम किया जाए क्योंकि वहां पर रहने वाले लोगों को संक्रमण और बीमारियों ने घेर लिया है। लोगों के गंदे पानी में चलकर पर भी खराब होने लगे हैं। लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। खासकर बीमार लोग काफी परेशान हो गए हैं।
सुधीर कुमार, पनियाला रोड रुड़की