फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षित युवा भारत को दुनिया के शिखर पर पहुंचाएंगे : मदन कौशिक

विज्ञापन
विज्ञापन
चमन लाल महाविद्यालय के स्थापना दिवस समारोह का मंगलवार को आयोजन हुआ। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि आयुष एवं पंचायती राज मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि शिक्षित युवा ही भारत को दुनिया के शिखर पर पहुंचा सकता है। उन्होंने युवाओं से जीवन में स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने और उत्तराखंड के विकास में योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अब भारतीय युवा देश के साथ विदेशों में भी रोजगार देने की क्षमता रखते हैं। सरकार छात्रवृत्ति समेत कमजोर वर्गों को आगे बढ़ाने के लिए कई योजनाएं चला रही है। उन्होंने महाविद्यालय के 13 वर्षों के प्रयासों की सराहना की। प्रबंध समिति अध्यक्ष रामकुमार शर्मा, सचिव अरुण हरित और कोषाध्यक्ष अतुल हरित ने अतिथियों का शॉल और स्मृति चिह्न भेंटकर स्वागत किया। जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने छात्रों को नशे से दूर रहने की अपील की। प्राचार्य डॉ. सुशील उपाध्याय ने संस्थान की उपलब्धियां गिनाईं। इस दौरान तमन्ना कन्हैया, कामेश्वर, निगार, आकाश और अफान को सम्मानित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें