फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: बंद स्कूल में टेंट का गोदाम बनाने पर जुर्माने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम की अनुमति के बिना बंद पड़े स्कूल के भवन को टेंट के गोदाम के रूप में इस्तेमाल करने के मामले में संबंधित दुकानदार पर जुर्माना लगाने की तैयारी है। निगम की ओर से दो लाख रुपये तक का जुर्माना लगाए जाने के संकेत मिल रहे हैं। वहीं, कुछ जनप्रतिनिधियों पर जुर्माने की राशि कम कराने के लिए दबाव बनाने की चर्चा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बंद हो चुके स्कूल के भवन का कई महीनों से टेंट का सामान रखने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था। चर्चा है कि संबंधित दुकानदार से भवन का करीब 90 हजार रुपये प्रतिमाह किराया भी लिया जा रहा था जबकि नगर निगम के कोष में कोई धनराशि जमा नहीं हुई। ऐसे में निगम की संपत्ति के इस्तेमाल और किराये की वसूली के लिए सवाल उठ रहे हैं। बिना अनुमति सरकारी संपत्ति का इस तरह इस्तेमाल कैसे होता रहा इसकी भी जांच की जरूरत है। फिलहाल जुर्माने को लेकर निगम स्तर पर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें