फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: टूरिस्ट चार्ज हटाने का झांसा देकर खाते से 1.36 लाख निकाले

विज्ञापन
विज्ञापन
क्रेडिट कार्ड पर लगा टूरिस्ट चार्ज हटाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने एक युवक के खाते से 1.36 लाख की रकम निकाल ली। कार्ड ब्लाॅक कराकर नया लेने के बाद भी युुवक के खाते से रकम निकाली गई। ठगी के शिकार युवक की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, लक्सर के केशवनगर निवासी अजय कुमार ने बताया कि एक सितंबर को उनके मोबाइल पर एक नंबर से फोन आया था। फोनकर्ता ने स्वयं को वरिष्ठ अधिकारी बताया और कहा कि उनके क्रेडिट कार्ड पर टूरिस्ट चार्ज लगा है। इसे हटाने के लिए उन्हें ओटीपी बताना होगा। अजय ने फोनकर्ता को ओटीपी बता दिया।

अजय के अनुसार, इसके बाद उनके कार्ड से अलग-अलग किस्तों में 1.36 लाख की रकम निकाल ली गई। अजय के अनुसार, कार्ड से पैसा निकाले जाने पर उन्होंने तीन सितंबर को कार्ड ब्लाॅक कराकर नया क्रेडिट कार्ड ले लिया था। इसके बाद उनके कार्ड से दो बार रकम निकाली गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि युवक की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। साइबर सेल की मदद से मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें