फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: बच्ची की जान बचाने को मोहम्मद आसिफ ने दान किए प्लेटलेट्स

विज्ञापन
विज्ञापन
रक्तदान महादान इंसानियत ट्रस्ट के सदस्य मोहम्मद आसिफ ने 13 वर्षीय बच्ची की जान बचाने के लिए प्लेटलेट्स दान कर मानवता की मिसाल पेश की। बच्ची को बी-पॉजिटिव ग्रुप के प्लेटलेट्स के जंबो पैक की जरूरत थी। ट्रस्ट के अध्यक्ष अनस गाजी के पास कॉल आया कि एक 13 वर्षीय बच्ची जीवनदीप अस्पताल में भर्ती है और उसे तत्काल बी पॉजिटिव प्लेटलेट्स के जंबो पैक की आवश्यकता है। इस पर अनस गाजी ने तुरंत टीम के साथी मोहम्मद आसिफ को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही आसिफ अपने गांव से रुड़की स्थित जीवन ब्लड बैंक पहुंचे और बच्ची के लिए प्लेटलेट्स दान किए। ट्रस्ट के अध्यक्ष अनस गाजी ने बताया कि मोहम्मद आसिफ दिन हो या रात, जरूरत पड़ने पर एक कॉल पर रक्तदान के लिए पहुंच जाते हैं। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट के रक्तवीर साथी जरूरतमंदों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। रक्तदान महादान इंसानियत ट्रस्ट की टीम जरूरत के समय लोगों की सहायता कर रही है और रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने का कार्य कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें