फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीवर लाइन लीकेज देख अफसरों पर गरजे विधायक

विज्ञापन
रुड़की स्थित मकतूलपुरी में सीवर लाईन निर्माण में घटिया सामग्री का आरोप लगाकर स्थानीय लोगों द्वा - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
मकतूलपुरी में सीवर लाइन डालने के काम में घटिया सामग्री लगाने का आरोप लगाते हुए कॉलोनी के लोगों ने हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंचे विधायक प्रदीप बत्रा ने लीकेज सीवर लाइन देखकर एडीबी और जलसंस्थान के अधिकारियों को मौके पर बुला लिया। यहां उन्होंने अफसरों को फटकार लगाते हुए गुणवत्ता में सुधार और काम में पारदर्शिता लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मकतूलपुरी में करीब एक साल से सीवर लाइन डालने का काम चल रहा है। यह काम शेर सिंह राणा चौक को रामनगर से जोड़ने वाली करीब पांच सौ मीटर सड़क पर चल रहा था। करीब दस दिन पहले एडीबी ने यहां पर एक पाइप लाइन डाली थी। दो दिन पहले ही पाइप लाइन टूटकर लीकेज होने लगी। कॉलोनीवासी शक्ति राणा, सचिन वर्मा, हैप्पी भारद्वाज, राजीव भारद्वाज, ललित भारद्वाज, जसवीर सिंह, सरजीत सिंह, बंटी, गब्बर सिंह, ममता भारद्वाज का आरोप है कि उन्होंने इसकी शिकायत एडीबी के अधिकारियों से की, लेकिन अधिकारियों के एक बार भी मौके पर पहुंचकर स्थिति को देखने की जहमत नहीं उठाई। इसके बाद उन्होंने बृहस्पतिवार को एकत्र होकर एडीबी और जलसंस्थान के खिलाफ प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। उनका आरोप है कि सीवर लाइन डालने के काम में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया है। उनका कहना था कि लंबे समय से चल रहे सीवर लाइन के काम से उनका आना-जाना दूभर हो गया था। अब टूटी लाइन दोबारा डालने से उन्हें दोबारा वहीं सब झेलना पड़ेगा। उन्होंने मामले की जानकारी नगर विधायक प्रदीप बत्रा को दी। शिकायत मिलने पर विधायक मौके पर पहुंचे। उन्होंने टूटी सीवर लाइन देखकर एडीबी और जलसंस्थान के अधिकारियों को मौके पर बुला लिया। यहां उन्होंने लीकेज सीवर लाइन दिखाकर अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। साथ ही लाइन को जल्द ठीक करने और कार्य में गुणवत्ता लाने के निर्देश दिए। कहा कि काम में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान जल संस्थान की ओर से हिमांशु त्यागी और एडीबी के सहायक अभियंता संजीव कुमार मौजूद थे।
स्थानीय लोगों की शिकायत पर मकतूलपुरी में लीकेज सीवर लाइन को देखा है। मौके पर संबंधित अधिकारियों को बुलाकर लीकेज जल्द ठीक करने के निर्देश दिए गए हैं। काम में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

-प्रदीप बत्रा, विधायक
अफसरों का कम होगा गड्ढे पर करम
मकतूलपुरी निवासी का कहना था कि करीब एक साल से यहां की मुख्य सड़क पर एक गड्ढा बना हुआ है। कई बार इस गड्ढे में गिरकर लोग चोटिल हो चुके हैं। यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को भी वाहन निकालने में दिक्कत होती है। उन्होंने कई बार अधिकारियों को मौखिक और पत्र भेजकर गड्ढा ठीक करने की गुहार लगाई। बावजूद इसके गड्ढे को सुधारने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की गई। उनका कहना है कि अब उन्हें इंतजार है कि कब अधिकारियों का इस गड्ढे पर करम होगा।
हाईवे के गड्ढे दे रहे लोगों को दर्द
शहर से गुजर रहे दिल्ली-देहरादून-हरिद्वार हाईवे पर कई जगह बने गड्ढे राहगीरों को दर्द दे रहे हैं। हाईवे पर गणेशपुर पुल, रुड़की जेल के सामने, मलकपुर चुंगी, सोलानी पुल, डबल फाटक पुल, रामपुर चुंगी, रामपुर गांव आदि जगह गड्ढे बने हुए हैं। अब बारिश होने पर ये गड्ढे खतरनाक रूप लेते जा रहे हैं। कई बार इन गड्ढों की वजह से बड़े हादसे होते होते बचे हैं। गड्ढों में बाइक, स्कूटी और साइकिल का पहिया गिरने से हादसा होना आम बात है। ऐसा नहीं है कि इन गड्ढों की स्थिति से अधिकारी वाकिफ नहीं है। अमूमन हर सरकारी कार्यालय का रास्ता हाईवे से होकर ही गुजरता है। बावजूद इसके अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें