विधानसभा क्षेत्र के प्रताप कॉलोनी में विधायक ममता राकेश ने सड़क का उद्घाटन कर उसे जनता को समर्पित किया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने विधायक का स्वागत करते हुए सड़क निर्माण के लिए आभार व्यक्त किया। विधायक ममता राकेश ने कहा कि क्षेत्र का विकास और लोगों को बेहतर सड़क सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। सड़क बनने से स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि भगवानपुर विधानसभा क्षेत्र में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के अधिकांश गांवों में जर्जर सड़कों को दुरुस्त कराया जा चुका है। जिन स्थानों पर अभी सड़क निर्माण और मरम्मत के कार्य शेष हैं वहां भी काम कराया जा रहा है। उन्होंने क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए विकास कार्य जारी रखने की बात कही। इस मौके पर प्रताप सिंह, नीरज, काका सभासद, साम सिंह, करण सिंह, दीप चंद, सतीश, राजपाल, विभोर धीमान, आकाश, छोटा, राजेश सैनी, अंकित सैनी, गगन बंसल और मनोज शर्मा मौजूद रहे। संवाद