फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: लापता तीन साल का बच्चा परिजनों को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
दरगाह क्षेत्र से लापता तीन साल के बच्चे को पुलिस ने तलाश कर सकुशल उसके माता-पिता के सुपुर्द किया। बच्चे के मिलने पर परिजनों ने कलियर पुलिस का आभार जताया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि 18 अक्तूबर को रुड़की कोतवाली क्षेत्र के टोड़ा एतमाल निवासी आमिर खान ने सूचना दी कि उसका तीन साल का बेटा मोहम्मद शेख दरगाह क्षेत्र से लापता हो गया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने बच्चे की तलाश शुरू कर दी। दरगाह और आसपास के क्षेत्र में लाउड स्पीकर से बच्चे के बारे में जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने परिजनों की ओर से दिए गए फोटो के आधार पर तलाश की। इस दौरान दरगाह क्षेत्र में एक बच्चा अकेला घूमता हुआ मिला। पुलिस ने बच्चे को अपने संरक्षण में लेकर कोतवाली पहुंचाया और चाइल्ड वेलफेयर टीम के समक्ष पेश किया। इसके बाद बच्चे के माता-पिता को सूचना देकर थाने बुलाया गया। पहचान होने पर बच्चे को सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें