फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: विधायक ने काटे ऊर्जा निगम के अधिकारियों के कनेक्शन, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीण व अन्य स्थानों पर विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहने से नाराज झबरेड़ा विधायक वीरेंद्र जाती समर्थकों के साथ रुड़की पहुंचे और ऊर्जा निगम के अधिकारियों के सरकारी आवासों की बिजली काट दी। विधायक ने अधिकारियों को चेतावनी दी कि यदि अब भी बिजली आपूर्ति सुचारु नहीं की गई तो वह हाईटेंशन लाइन काट देंगे।
विज्ञापन



इसके बाद ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने कोतवाली रुड़की में प्राथमिकी दर्ज करा दी है। आरोप है कि विधायक और उनके समर्थकों ने हंगामा कर अवैधानिक घुसपैठ कर सरकारी कनेक्शन काटे हैं।



झबरेड़ा विधायक वीरेंद्र जाती ने 20 दिन पहले अधीक्षण अभियंता कार्यालय आकर बिजली आपूर्ति सुचारु नहीं होने पर नाराजगी जाहिर की थी। विधायक ने बताया था कि झबरेड़ा में 8 से 10 घंटे तक रोजाना बिजली कटौती की जा रही है। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


सुबह से देर शाम तक हजारों की आबादी के जरूरी काम समय पर नहीं निपट पा रहे हैं। जल्द बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं किया गया तो वह अधिकारियों के कनेक्शन काटेंगे। चेतावनी के बाद बुधवार सुबह 8.30 बजे विधायक वीरेंद्र जाती अपने समर्थकों के साथ रुड़की पहुंचे।

वहां उन्होंने ऊर्जा निगम के अधिकारियों के आवास के कनेक्शन काट दिए। कनेक्शन काटने के बाद विधायक ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों को चेतावनी दी कि यदि अब भी ऊर्जा निगम के अधिकारी देहात क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बेहतर नहीं कर पाए तो वह हाईटेंशन लाइन पर वार करेंगे।
इसके बाद विद्युत वितरण उपखंड प्रथम एसडीओ आकाश सिंह ने रुड़की कोतवाली में तहरीर देकर झबरेड़ा विधायक वीरेंद्र जाती और उनके समर्थकों के खिलाफ सरकारी कार्य में अवैध घुसपैठ और असुरक्षित कार्य किए जाने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें